कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है, जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं को अवश्य जानना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।