मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चो का आपको लेखा-जोखा रखना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।