मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप दूसरों के भरोसे कोई महत्वपूर्ण काम ना करें नहीं तो वह रुक सकता है। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे इंजॉय करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अपने आसपास में हो रहे लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।