मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके मन में प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। आप भगवान की भक्ति में जुटे नजर आएंगे। आप अपने धन को कुछ दान पुण्य के कार्यो में भी लगाएंगे। संतान के विवाह को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी। कामकाज के मामले में आपको किसी से स्पष्ट बात रखनी होगी। यदि आपने उनसे रिश्ता बनाया, तो वह आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।