कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं दूर घूमाने लेकर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलना होगा। बिजनेस में आपकी कोई योजना यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो उसकी शुरुआत हो सकती है।