मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा और यदि आप किसी योजना को बना रहे थे, तो उसमें आप पूरा ध्यान लगाए। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है।