धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिलने से आज खुशी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो उसे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को किसी बड़ी प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे।