मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी कोई पारिवारिक कलह फिर से सिर उठा सकती है जो आपको परेशान करेगी। व्यवसाय में आपको किसी प्रकार का कोई घाटा हो सकता है। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको नुकसान दे सकता है आप अपने माता-पिता से आज अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आज कोई बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है।