धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपका कोई काम यदि पूरा होने वाला था तो आज उसमें बाधाएं आ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले को लेकर कानून का सहारा लेना पड़ सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।