मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ उलझन भरा रहेगा। बिजनेस के लिए बनाई गई योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी, इससे मन खिन्न रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दीया है तो वह आपको वापस मिल जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन हट सकता है। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा।