वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई डिसीजन लेने से बचें। परिवार में यदि वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी।