मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने व्यापार की ओर ध्यान अवश्य दें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण उन्हें जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।