धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी और दोगुनी होगी।