मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।