धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यापार की योजनाओं को बल मिलेगा और किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी अवश्य लें। आप यदि किसी परिजन के व्यवहार को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें अब धीरे-धीरे आपको सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।