धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिससे मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से कोई सरप्राइस मिल सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति होने पर भी कड़वा बोलने से बचना होगा व उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको सिर दर्द,थकान,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।