मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने भाई बंधुओं से रिश्तों में चल रही अनबन भी समाप्त होगी और जनकल्याण के कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता से आप पर किसी की हुई बात को आसानी से पूरा कर पाएंगे।