धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और आपके दिए गए सुझावों का भी स्वागत होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ कामों को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और आपकी छवि में भी और निखार आएगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ सकती है।