मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। उनके साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति के मिलने से समस्या आ सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।