मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो कर्म और अनुशासन के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग गंभीर, मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। मकर राशि के जातक धैर्य से काम लेते हैं और धीरे-धीरे सफलता हासिल करते हैं। ये अपने काम को प्राथमिकता देते हैं और जीवन में स्थिरता चाहते हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव थोड़ा सख्त लग सकता है, लेकिन अंदर से ये बहुत समझदार और व्यावहारिक होते हैं। आज का राशिफल
विज्ञापन
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार के बच्चों के साथ कुछ खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आप आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, इसलिए बोलते समय सावधानी रखें। यात्रा करते समय भी थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है