मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है या फिर कार्य क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। कोई पुरानी महिला मित्र से आपको अक्समात धन लाभ होने के कारण आपके मन में हर्ष बना रहेगा। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अपनी प्रियजनों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आप अपने किसी परिजन से मिलकर कुछ समस्याओं का समाधान भी खोजेंगे,लेकिन आप अपने घर कोई पूजा पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं,जिसमें परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।