धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में यदि आप किसी कलह को लेकर परेशान थे,तो वह समाप्त होगी और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन व्यापार में आपको रुपए पैसे का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपको किसी अपने परिजन से धोखा मिल सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं,लेकिन उनमे आपके कुछ विरोधी भी हो सकते है,जिनसे आपको सावधान रहना होगा,जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत है उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा,नहीं तो उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।