मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति से आप अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए कामों में ढील ना दें।