वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद को अपने भाइयों से मिलजुलकर निपटाने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी काम को करें, तो उसे वरिष्ठ सदस्यों के निगरानी में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।