मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे, नहीं तो समस्या बढ़ सकती हैं। आपके परिवार में सदस्यों में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा खड़ा होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके भाई व बहन आपको किसी काम को करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें।
विज्ञापन
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v