मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ें रहेंगे। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप किसी से धन संबंधित मुद्दे में ना पड़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मान सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन अधिकारी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।