कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके मन में काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, जिससे सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है ।