मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपके बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको अपने किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आपके दिए गए सुझाव कार्य क्षेत्र में लोगों के खूब काम आएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।