मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में भी आपको धैर्य से काम लेना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। आपकी कुछ संपत्ति संबंधित मामले में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती के लिए आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।