कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सतर्क रहकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसकी बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज रक्त संबन्धी रिश्तों को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको किसी की गलती को माफ करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप किसी परिजन की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।