फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 02 Jun 2026 05:20 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Makar Rashifal: आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
विज्ञापन
मकर राशि आज का दैनिक राशिफल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि- मकर राशि के लोग मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। ये योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करते हैं और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। इस राशि पर शनि देव का प्रभाव होता है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं। इस राशि के लोग करियर और जिम्मेदारियों को ये प्राथमिकता देते हैं। इनकी सोच व्यावहारिक होती है, जिससे ये मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले ले पाते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये थोड़े सख्त नजर आते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद होते हैं। आज का राशिफल

विज्ञापन

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। परीक्षा या पढ़ाई से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके सम्मान में छोटी-सी पार्टी या सेलिब्रेशन भी हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बने, तो खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि निखरकर सामने आएगी और सम्मान मिलने के संकेत हैं।

धूप-दीप और कपूर से दूर होती है नकारात्मकता, ग्रहों के मिलते हैं शुभ प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर, 16 जून तक इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें