Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके बेफिजूल के खर्चे करने की आदत के कारण आप अपने संचय धन में भी कमियां कर सकते हैं।
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके बेफिजूल के खर्चे करने की आदत के कारण आप अपने संचय धन में भी कमियां कर सकते हैं। भाई बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसको लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ेंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो बाद में आपके लिए मुश्किल खड़ी करेंगे। आप किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है