धनु
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन का आपको लाभ मिलेगा। यदि धन के आगमन के रास्ते में कुछ रुकावटें आ रही थीं, तो वह समाप्त होंगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी,जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी सम्मान और सफलता को लेकर आपको गर्व महसूस होगा। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।