मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं और बिजनेस में आप अपनी योजनाओं से बिल्कुल छेड़छाड़ ना करें, नहीं तो वह आपकी समस्याओं को ही बढ़ाएंगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपने खान-पान में लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
उपाय
- अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
- घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
- किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v