मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आप अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे और घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि आपकी किसी प्रॉपर्टी को लेकर डील बिगड़ सकती है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, यदि आपका कोई काम पेंडिंग चल रहा था, तो आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। आपको बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है