मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसे वह टीमवर्क के जरिए करके समय से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों का आज कुछ लोग विरोध कर सकते हैं, जिसका असर उनकी छवि पर भी पड़ेगा। आपको अपने साथियों की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको खरि खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।