धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।