मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन ले सकते हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी बात बहुत ही सोच विचारकर बोलनी होगी।