धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में आपको कोई जरूरी काम लगा रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और आपकी ओवर कॉन्फिडेंट होने की आदत आपको कमजोर बनाएगी। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। आपका किसी पुराने लेनदेन से पीछा छूटेगा। परिवार में आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपका कोई वाद-विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह आज बढे़गा।