मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता आसानी से मिल सकेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा और यदि आपका कुछ धन फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।