धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो वह आज सुलझ सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी बड़े इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। आप किसी नई कंपनी से जुड़कर अपने बिजनेस को ऊंचाईयों तक लेकर जाएंगे। किसी अजनबी पर आप बहुत ही सोच विचारकर भरोसा करें।