मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी भी निर्णय को सावधानीपूर्वक लेने के लिए रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर आए,तो आप उसे रोकना नहीं है उसे वहां जाने देना है। लेन-देन के मामले में यदि आज लापरवाही की तो बाद में आपको धन संकट की समस्या से जूझना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी,जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है,इसलिए आप सावधान रहें। जो लोग शेयर मार्केट में अपने धन का निवेश करते हैं,उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।