वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपका धार्मिक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके हाथों लाभ के कई अवसर आएंगे,जिनसे आप लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों के हाथ कई काम एक साथ आने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो किसी चोट या रोग के होने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य की भी सुध बुध लेनी होगी।