मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके आज किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।