मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप तेजी दिखाएंगे। व्यापार में यदि आप कोई जोखिम लेने के लिए सोच रहे थे, तो उसे बिल्कुल ना लें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बाहरी व्यक्ति के कारण दूरियां आ गई थी, तो वह दूर होंगी। संतान की संगति की और आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।