धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आपको कुछ ठगी व अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या होगी। आपके अंदर त्याग में सहयोग की भावना बनी रहेगी और अपनों के साथ संबंधों में यदि कोई समस्या आ गई थी, तो वह दूर होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी और काम के प्रति भी रुचि जाग सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं।