मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,क्योंकि कार्य क्षेत्र में भी आपकी कुछ योजनाओं को बल मिलेगा,लेकिन यदि आप आज कहीं निवेश करेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है और परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी और आप किसी पारिवारिक मुद्दे को भी मिलजुल कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपको अपनी मीठी बातों में बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है,जिनसे आपको बचना होगा,क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है।