मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ तो मिलेगा,लेकिन वह अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें। आप वाहन किसी से मांग कर ना चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिस कारण आपका कामों को करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर क्रोध में आ सकते हैं। आपको बड़ी सदस्यों से जीदद व अहंकार नहीं दिखाना है। माता-पिता से आप परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।