सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आप यदि मनमर्जी चलाएंगे, तो उसमें दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान के साथ आप थोड़ी नरमी बनाए रखें। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी है, तभी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपकी कोई खोई हुई चीज आपको मिल सकती है।