मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और जनकल्याण के कार्य में भी आपकी पूरी भागीदारी रहेगी, लेकिन आप अपने पारिवारिक रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो रक्त संबन्धी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आप पूरी बात जाने बिना आगे ना बढे़, नहीं तो इससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और संतान आपसे किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए जिद कर सकती है।